जाट कॉलेज रोहतक के विद्यार्थियों ने स्टार्ट अप बूटकैंप में किया शानदार प्रदर्शन

रोहतक :जाट कॉलेज रोहतक के पांच विद्यार्थियों साहिल अहमद शाह, माही सेन, प्रिया, ईशा एवं खुशबू ने एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में 20 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय आई. डी.ई.(इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप) बूटकैंप में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने “नेस्टटेक” टीम के माध्यम से “रूमी” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया, जो विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमाणित और विश्वसनीय पीजी बुकिंग सुविधा प्रदान करने पर आधारित है।

बूटकैंप के दौरान विद्यार्थियों ने वाधवानी फाउंडेशन द्वारा संचालित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्हें स्टार्टअप मॉडल, समस्या समाधान, बिजनेस रणनीति, मार्केट विश्लेषण तथा लीन कैनवस तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन टीम ने उद्योग विशेषज्ञों और उद्यमियों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट का सफल प्रस्तुतीकरण भी किया।

टीम सदस्य साहिल अहमद शाह ने बताया कि इस बूटकैंप में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों की लगभग 39 टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बूटकैंप से लौटने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र दहिया से मुलाकात की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।