नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने अपने निवास पर नागरिकों की सुनीं समस्याएं

हिसार, 02 मई।

नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर जनसुनवाई करते हुए क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से बिजली, परिवार पहचान पत्र, सड़क, सीवरेज, पेंशन तथा राजस्व विभाग से जुड़े मामले शामिल रहे।

विधायक रणधीर पनिहार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी मामलों का निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।

विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि चाहे गरीब कल्याण योजनाएं हों, किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाएं हों या फिर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हर क्षेत्र में सरकार मजबूती से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सकें।

विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय-समय पर जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।