मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें जिलावासी – डीसी

झज्जर, 10 मई।
डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिला झज्जर में इन दिनों मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटा रहे हैं। यह कार्य  30 मई तक संचालित किया जा रहा है।

  डीसी ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। जिला के मकान सूचीकरण का कार्य ब्लॉक बनाकर विभाजित किया गया है, जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

33 सवालों के जवाब होंगे दर्ज

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

  डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा नागरिकों से मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियो/टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी ली जा रही है। गणना कर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है।

  डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे एनमरेटर का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जानकारी देते समय सजग रहें। गणना कर्ता द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।