डिजिटल जनगणना में प्रत्येक घर की गिनती का कार्य आरंभ, प्रशासन ने सेंसेस हेल्पलाइन नंबर किया जारी

हिसार, 01 मई।
जनगणना से जनकल्याण थीम के साथ शुक्रवार से हर घर का डाटा एकत्रित करने का कार्य आरंभ हो गया है। इस कार्य में आने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी को लेकर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।


उपायुक्त महेंद्र पाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी नागरिक हेल्पलाइन नंबर 01662-226633 पर अपनी शिकायत या सुझाव दे सकता है। यह हेल्पलाइन नंबर सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9 से 5 बजे तक संचालित रहेगा।  

उन्होंने कहा कि सेंसस 2027 को लेकर सभी नागरिक टीमों को सही जानकारी दें। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपन्न करने की हिदायत दी। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।