मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में खत्म करवाया धरना, 200 बेड के अस्पताल व आयुर्वेदिक कॉलेज बनवाने का दिया आश्वासन

चंडीगढ़, 2 मई — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित किया कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। रेवाड़ी दौरे के दौरान उन्होंने एनएच-71 के निकट गांव रामगढ़ भगवानपुर में 17 जून 2025 से चल रहे धरने को मौके पर पहुंचकर समाप्त करवाया।

मुख्यमंत्री ने धरनारत लोगों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि गांव के पास उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने पर 200 बिस्तरों का आधुनिक अस्पताल और आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में एक आधुनिक खेल स्टेडियम और जलघर के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व में चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री से मिले थे। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे रेवाड़ी दौरे के दौरान स्वयं आकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने आज अपना वादा पूरा करते हुए लोगों का विश्वास मजबूत किया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अहीरवाल के लिए जितने हितैषी मंत्री श्री नायब सिंह सैनी हैं उतना कोई नहीं।  मुख्यमंत्री की कलम से आप लोगों की भलाई के कार्य ही होंगे। राव नरबीर सिंह ने लोगों से धरना खत्म करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सिरसा में किसानों के लिए खुशखबरी, सीआरएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ 19 अगस्त को

यह भी पढ़ें: मंडलायुक्त संजय जून ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की समीक्षा की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।