भगवंत मान ने शायद ज्यादा पीनी शुरू कर दी है और उसी नेश में वह गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं -अनिल विज

चंडीगढ़, 08 मई –  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एआईएमआईएम के नेता अससुद्दीन ओवैसी के बयान कि “वंदे मातरम” को राष्ट्रगान “जन गण मन” के बराबर नहीं माना जा सकता, के बारे में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है वह हमारे राष्ट्रीय गान के ही समान है, उसको गाना और उसका सम्मान करना उतना ही आवश्यक है जितना सम्मान हम अपने राष्ट्रगान जन गण मन का करते हैं। विज ने कहा कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम गाना होगा।

श्री विज आज अंबाला में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

*भगवंत मान ने शायद ज्यादा पीनी शुरू कर दी है और उसी नेश में वह गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं – विज*

पंजाब में हुए ब्लास्ट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए आरोप और पंजाब डीजीपी के अलग ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान ने शायद ज्यादा पीनी शुरू कर दी है और उसी के नशे में ऐसा गैर जिम्मेदाराना ब्यान दे रहे हैं। श्री विज ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के विरुद्ध जाकर बयान दे रहे हैं और अगर वह ये मानते हैं कि यह काम भाजपा ने करवाया है तो वह इसे सिद्ध करें नहीं तो वह त्यागपत्र दें क्योंकि वह मुख्यमंत्री के साथ-साथ पंजाब के गृहमंत्री भी हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का तूफान बंगाल और असम से चलकर अब पंजाब की तरफ आ रहा है उससे भगवन्त मान जी भयभीत हो गए हैं और यही कारण है कि वह भारतीय जनता पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं क्योंकि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।

*सारे देश में भाजपा की हवा, हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा परचम फहराएगी –  विज*

हरियाणा में तीन जिलों में नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं उस पर भी विज ने कहा कि भाजपा तीनों जगह ही अपना परचम फेहराएगी। उन्हांेने कहा कि सारे देश में भाजपा की हवा चल रही है जहां भी चुनाव हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी वहां से जीत रही है। विज ने कहा कि बंगाल में गुंडागर्दी ने अपनी जड़े जमा रखी थी, और गुंडागर्दी के आधार पर 15 साल से शासन कर रहे थे, और भाजपा की हवा ने उनके तंबू उखाड़ दिए तो यह छोटे-मोटे लोग चीज ही क्या है।
वहीं, रोजमर्रा की तरह अनिल बीच आज सुबह अपने चर्चित टी पॉइंट पर अपने दोस्तों के साथ चाय पीने पहुंचे थे राजनीतिक मुद्दों पर गरमा गरम बयान देने के बाद अनिल विज ने देशभक्ति का गीत देखो वीर जवानों भी गुनगुनाया।

*स्वाभिमान के प्रतीक वीर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण शनिवार 9 मई को सदर चौक पर होगा – ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

इधर, दूसरी ओर श्री विज ने बताया कि हिंदुस्तान के स्वाभिमान का प्रतीक, देशभक्ति को पूरी तरह समर्पित वीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर अम्बाला छावनी के सदर बाजार में उनकी साढ़े 12 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण कल 9 मई को प्रातः 11 बजे सदर बाजार चौक पर किया जाएगा। उन्होंने लोगांे से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शरीक हों।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अम्बाला सदर को दी थी और इसी राशि से यह मूर्ति स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूर्ति 16 क्विंटल वजनी है जोकि पंच धातु से निर्मित है। मूर्ति को स्थापित किया जा चुका है और कल शनिवार को इसका अनावरण किया जाएगा।

श्री विज ने बताया कि हमारी कार्यप्रणाली अन्य पार्टियों से अलग है। अम्बाला छावनी में हमने भारत माता के सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित की, फिर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की और अब वीर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही हम 12 क्रास रोड पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर और एसडीएम कार्यालय में शहीद सुखदेव सिंह व राजगुरू जी की मूर्ति भी स्थापित करेंगे। इसी प्रकार, 1857 में शहीदों की याद में करोड़ों रुपए की लागत से विश्वस्तरीय शहीदी स्मारक का निर्माण किया जा रहा है जहां शहीदों को नमन किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *