सिरसा। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे शेरपूरा रोड़ क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ डिंग थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम गश्त और नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाईवे शेरपूरा रोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल बरामद हुए। पूछताछ में उसकी पहचान कर्मजीत कुमार उर्फ बुग्गी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव पतली डाबर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंप दी गई है।
यह भी पढ़ें: सिरसा में चीनी की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें नागरिक: डीएफएससी









