सिरसा में फिरनी पर कब्जा-हाटने को घरों पर चला पंजा

Demolition drive targets encroachments on Sirsa's peripheral road; houses razed.

सिरसा जिले में आज शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने फिरनी पर कब्जा हटाओ कार्रवाई की। इस दौरान लोगों ने ऐतराज जताया और एकजुट हो गए। इस पर पुलिस ने उनको समझाया और कब्जा हटाकर फिरनी की पूरी जगह निकलवाई। इस फिरनी पर कई लोगों ने कब्जा था और आधी से ज्यादा जगह कब्जा कर ली गई। इस पर कार्रवाई के लिए प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ पहुंची।

जानकारी के अनुसार, जिले के सिकंदरपुर गांव में किरयाना शॉप से मंदिर तक फिरनी बनी हुई है, जिसकी दूरी करीब दो किलोमीटर है। यह फिरनी करीब 33 फुट तक चौड़ी है, लेकिन इस फिरनी में लोगों ने आधे से ज्यादा जगह पर कब्जा किया हुआ था। किसी ने घर की चारदीवारी बना रखी थी तो किसी ने बाहर कमरा बनाकर अवैध निर्माण किया हुआ था।

फिरनी पर जगह बहुत ही कम बची थी। इसलिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में पंचायत के बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया। अब कब्जा हटवाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी और फिरनी बनने से वाहन चालकों की भी परेशानी दूर होगा। इस दौरान सदर थाना प्रभारी सीमा व भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। यह कार्रवाई देर शाम तक चली।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us