सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में लगा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Mega health check-up camp organized at Community Health Centre, Odha, under the 'Seva Sankalp Abhiyan'

सिरसा, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल सर्जन सिरसा डॉ. पवन कुमार तथा जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा ने शिविर में पहुंचे मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सभी प्रकार की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपलब्ध उपचार सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

शिविर में डबवाली सिविल अस्पताल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव अरोड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सूरी और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाशदीप बंसल ने सेवाएं दीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित जैन और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता, सिविल अस्पताल सिरसा से जनरल सर्जन डॉ. प्रीतम सैनी, मनोचिकित्सक डॉ. विकास तथा भौतिक चिकित्सा विभाग से डॉ. विनोद जांगड़ा ने मरीजों की जांच की।
इसके अलावा नेत्रदान विभाग से राहुल शर्मा, स्कूल हेल्थ विभाग से जिला किशोरावस्था काउंसलर कमल कक्कड़, सोशल वर्कर बलविंदर सिंह, ओप्थाल्मिक असिस्टेंट तरसेम सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी शिविर में अपनी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

शिविर में 208 लोगों ने भाग लिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 67 मरीजों, छाती रोग विशेषज्ञ ने 52, भौतिक चिकित्सा विभाग ने 10, नेत्र रोग विभाग ने 98, मनोचिकित्सक ने 12 और स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 52 मरीजों की जांच की। दंत रोग विशेषज्ञ ने 57 मरीजों तथा बाल रोग विशेषज्ञ ने 40 बच्चों की जांच की। प्रयोगशाला में 73 लोगों के रक्त एवं पेशाब के नमूनों की जांच की गई। वहीं 62 लोगों के एक्स-रे किए गए और 6 व्यक्तियों की टेली-ईसीजी की गई।

 

किशोरावस्था काउंसलर द्वारा 19 बच्चों की काउंसलिंग की गई। नेत्रदान विभाग की ओर से 11 लोगों के नेत्रदान फॉर्म भरवाए गए। मनोवैज्ञानिक काउंसलर द्वारा भी 20 लोगों को परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान 20 लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

इस अवसर पर सोशल वर्कर बलविंदर सिंह और जिला किशोरावस्था काउंसलर कमल कक्कड़ ने टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक परेशानी महसूस होने पर या किसी मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को सहारा देने के लिए समय, धैर्य और समझ की आवश्यकता होती है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 पर फोन करके कोई भी व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं परामर्श प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us