महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने किया विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण

Women's Commission Chairperson Usha Priyadarshi conducted surprise inspections of various institutions.

सिरसा, 24 अगस्त।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने सोमवार को विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण कर महिलाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुविधाओं, सुरक्षा एवं शिकायतों के निवारण की स्थिति का जायजा लिया। सिरसा सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला मरीजों एवं नवजात शिशुओं को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। महिला मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं, उपचार के अनुभव तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में सफाई, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

वहीं, महिला थाना के निरीक्षण के दौरान महिलाओं से संबंधित शिकायतों, उनकी सुनवाई, पुलिस स्तर पर की जा रही कार्रवाई तथा मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत एवं संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान सभी संस्थानों की व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा की गई। जहां भी किसी प्रकार की कमी या कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता सामने आई, उसे दूर कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

साथ ही अधिकारियों को महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा गया। चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। औचक निरीक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखना, कमियों को चिन्हित करना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर वातावरण मिल सके।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us