सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे़ विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोड़ी क्षेत्र से एक महिला को 9 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान एक महिला सड़क किनारे प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए बैठी दिखाई दी ।
उक्त महिला ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक खड़ी होकर वहां से खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर महिला पुलिस कर्मी एवं राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 9 किलो 730 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ ।
गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मनप्रीत कौर पत्नी गुरजीवन सिंह निवासी रोड़ी,जिला सिरसा के रूप में हुई है । पुलिस ने महिला आरोपियां के खिलाफ थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि महिला आरोपियां को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
यह भी पढ़ें: सिरसा से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा शुरु करने की मांग, कुमारी सैलजा ने लिखा पत्र









