50 लाख से चमकेगा वार्ड 11: पार्षद राजन शर्मा ने दी 4 नई गलियों की सौगात, जलभराव से मिलेगी राहत

Ward 11 Set to Shine with ₹50 Lakh Investment: Councilor Rajan Sharma Gifts 4 New Streets; Relief from Waterlogging Promised
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 11 के निवासियों को जल्द ही जर्जर रास्तों और जलभराव की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलने जा रही है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थानीय नगर पार्षद राजन शर्मा ने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 4 नई गलियों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। विकास कार्यों की शुरुआत होने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है।
पार्षद राजन शर्मा ने जानकारी दी कि वार्ड में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है। श्री रामनिवास जांगड़ा वाली गली, श्री मनोज खटीक वाली गली, श्री रामसिंह जांगड़ा वाली गली, श्री रेशम ट्यूबवेल वाली गली का निर्माण शुरू किया हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि इससे पहले बारिश के दिनों में गलियों में भारी जलभराव हो जाता था और जगह-जगह गड्ढे बनने से आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो जाती थी।
अब इन चार मुख्य गलियों के पक्का बनने से जल निकासी सुलभ होगी और जर्जर रास्तों का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में इस समय विकास का ‘ट्रिपल इंजन’ दौड़ रहा है। पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि वार्ड 11 का सर्वांगीण विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। इन गलियों के बाद आने वाले दिनों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट्स को भी धरातल पर उतारा जाएगा। विकास कार्यों की इस सौगात के लिए वार्ड के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और पार्षद राजन शर्मा का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में कृषि मशीनों का 1 से 3 और 9 सितंबर को होगा भौतिक सत्यापन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us