हेरोइन बरामगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी काबू

Wanted supplier accused in heroin seizure case arrested
सिरसा। सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मेला ग्राउंड सिरसा क्षेत्र से काबू किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी ने बताया कि दिनांक 21 अगस्त 2026 को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम ने बेगू रोड़ सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 770 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।
उक्त मामले में थाना शहर सिरसा में केस दर्ज कर आगे की जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई थी।
जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ में सामने आया कि वह बरामद हेरोइन रवि पुत्र लालचंद निवासी मेला ग्राउंड सिरसा से लेकर आया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी रवि की तलाश शुरू की और खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: स्कूल में पहुंचीं इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी, विद्यार्थियों को नशे व साइबर अपराध से किया जागरूक 

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us