जमाल गांव के ग्रामीण बोले, जब तक टेल पर पूरा पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक धरना रहेगा जारी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर भी ग्रामीण नहीं माने

जमाल गांव के ग्रामीण बोले, जब तक टेल पर पूरा पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक धरना रहेगा जारी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर भी ग्रामीण नहीं माने

 

चोपटा। गांव जमाल के ग्रामीणों ने जमाल माइनर व कुताना माइनर के टेल पर पानी नहीं पहुंचने पर नहराना हेड पर बुधवार रात्रि को जागकर रातभर धरना दिया। ग्रामीणों ने पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसी को लेकर नहराना हेड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के बीच सिंचाई विभाग के एसडीओ उदयभान पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा में अमृतपाल कौर हत्याकांड में मौसा मौसी समेत 6 दोषियों को उम्रकैद

इसके बाद ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जब टेल पर पूरा पानी पहुंच जाएगा। धरना समाप्त कर देंगे। धरना स्थल पर पहुंचकर गुरुवार सुबह समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने समर्थन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगती से पानी चोरी हो रही है। वहीं मोगियों के साइज भी बड़े किए हैं। जिससे टेल पर पडऩे वाले जमाल गांव में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।

 

गांव के सरपंच ओमप्रकाश डूडी, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, विजय बैनीवाल, उग्रसेन डूडी, रविंद्र डूडी, राजेंद्र साहु, अशोक साहु, देवीलाल खिचड़, राय सहाब बैनीवाल, महेंद्र सिहाग, मांगे राम कस्वा, भीम साहु ने बताया कि भ्गांव में पानी की भंयकर समस्या है। यह समस्या आज की नहीं, भीषण गर्मी हो या सर्दी, कभ्भी जमाल माइनर व कुताना माइनर में पर्याप्त नहीं पहुंचता है। इससे ग्रामीण टैंकरों से महंगे दाम पर खरीद कर पानी पीते हैं। क्योंकि पेयजल केंद्र में पानी का स्टॉक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बुधवार रात्रि भ्भी नहराना हेड पर जागते रहे। मगर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें: सिरसा के लंबी गांव में नशा छुड़ाओं कमेटी ने कॉलेज छात्रा को स्कूटी भेंट की

 

यह भी पढ़ें: सिरसा के फतेहपुरिया में पत्नी ने पति को गुर्दा देकर बचाई जान, पति के दोनों गुर्दे खत्म तो पत्नी ने दिया 1 गुर्दा

ये हैं ग्रामीणों की मांग
कुताना माइनर, जमाल माइनर व वरूवाली नहर मेें अवैध होदी तोड़ी जाए
जमाल गांव में जमाल माइनर व कुताना माइनर में टेल पर पूरा पानी पहुंचे
दोनों नहरों मेें पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
दोनों नहरों के आउटलेट ठीक की जाए।
गांव हंजीरा में कुताना माइनर से कुड़ा कचरा हटाया जाए।
कुताना माइनर के दोनों तरफ मिट्टी लगवाई जाए।
कुताना माइनर पर 6 पुल हैं, उनको ऊंचा किया जाए।
जमाल माइनर जमाल गांव से गुजरती है, वहां पर घरों का दूषित पानी नहर में जाता है। वहां दीवार बनाकर दूषित पानी को माइनर में जाने से रोका जाए।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us