सिरसा में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम व रक्तदान शिविर सहित होंगे विभिन्न आयोजन

Various events, including the 'Aashirwad ka Diya' program and a blood donation camp, will be held in Sirsa on September 17 under the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

सिरसा, 16 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे हरियाणा में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में सिरसा जिले में 17 सितंबर को विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी।

 

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि लोक निर्माण विश्राम गृह सिरसा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, नगर निकायों द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जल संरक्षण एवं जल-सफाई कार्यों की शुरुआत और जल प्रतिज्ञा, जबकि आयुष विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

जिला नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर के अलावा जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा नागरिक अस्पताल डबवाली में भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। वहीं विभिन्न तहसीलों के गांवों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ पौधारोपण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पहले स्कूल स्तर पर 17 और 19 सितंबर को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे जिसमें विभिन्न विभाग न केवल सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देंगे, बल्कि पंजीकरण करते हुए उनकी समस्या या आवेदन का मौके पर निपटान सुनिश्चित करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है, समीक्षा बैठक का आयोजन कर तैयारी जांची जा रही है। बुधवार को भी जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एक एक कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर व्यवस्था जांची गई है।

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us