पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण और वैज्ञानिक पद्धति से देखभाल जरूरी रू डॉ. संदीप

Vaccination and scientific care are essential to keep animals healthy – Dr. Sandeep

सिरसा, 19 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गांव लक्कड़ावाली के राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु स्वास्थ्य एवं किसान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजकीय पशु चिकित्सालय लक्कड़ावाली के पशु चिकित्सक डॉ. संदीप कम्बोज ने उपस्थित पशुपालकों एवं किसानों को पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, पशुओं के रखरखाव तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

डॉ. संदीप कम्बोज ने बताया कि पशुओं को स्वस्थ रखने और संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खुरपका-मुंहपका (एफएमडी), गलघोटू, लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी), ब्रूसेलोसिस सहित अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार टीकाकरण करवाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: सिरसा व डबवाली में 21 और 22 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मौके पर होगा पंजीकरण

 

उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण के साथ पशुओं को संतुलित आहार, स्वच्छ पानी और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करवाना चाहिए। शिविर में किसानों एवं पशुपालकों को हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें पशुपालन व्यवसाय में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पशुधन का बेहतर प्रबंधन करते हुए आमदनी में वृद्धि की जा सके। इस दौरान पशुधन सहायक (वीएलडीए) अमनदीप तथा पशु परिचर जगदेव कुमार, सुनील कुमार एवं संदीप ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में सीआरएम व डीएसआर योजना के तहत खरीदी गई कृषि मशीनों का होगा भौतिक सत्यापन

यह भी पढ़ें: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर हरविन्द कौर बनीं आत्मनिर्भर, कैंटीन से कमा रहीं 10 हजार रुपये मासिक

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us