प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण को दे रही प्राथमिकता : चेयरमैन देव कुमार शर्मा

Under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi and Chief Minister Shri Nayab Singh Saini, the government is prioritizing public welfare: Chairman Dev Kumar Sharma.

– सेवा संकल्प अभियान के तहत देसूजोधा व भावदीन में खंड स्तरीय शिविर आयोजित
सिरसा, 25 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव देसूजोधा और भावदीन में खंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। गांव देसूजोधा में आयोजित शिविर में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा तथा मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा ने शिरकत की।

शिविर को संबोधित करते हुए हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष भाजपा डवाली रेणू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की सुविधाओं और कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और पात्र होने पर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों के आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया मौके पर पूरी की गई। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us