7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गणपति स्मार्ट सिटी सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम बरनाला रोड से हुड्डा सेक्टर की तरफ गश्त व चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान गणपति स्मार्ट सिटी के पास सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखते ही युवकों ने बाइक वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक उर्फ कालिया पुत्र तेजपाल निवासी गौशाला मोहल्ला, सिरसा तथा मोहित पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गौशाला मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: हड़ताल के बीच मिसाल: सिरसा में सफाई व्यवस्था ठप्प हुई तो वार्ड 11 में चलाया स्वच्छता अभियान

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us