दोस्ती की आड़ में 96 हजार रुपये की चपत लगाने वाले दो साइबर अपराधी काबू

Two cyber criminals arrested for duping a man of Rs 96,000 under the guise of friendship
एटीएम लेकर खाते से कर दिया साइबर फ्रॉड, बेचने और खरीदने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
सिरसा। दोस्ती का भरोसा करके अपना एटीएम देना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने दोस्ती की आड़ में उसके खाते से 96 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सिरसा पुलिस ने दो आरोपियों को गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव बुढाभाना, जिला सिरसा तथा बलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी बरूवाली प्रथम,हाल शमशाबाद पट्टी, सिरसा के रूप में हुई है।
साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर 2026 को कीर्ति नगर निवासी विशाल पुत्र मुकंद लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह याकूजा फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। इसी दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले राहुल के साथ उसकी दोस्ती हो गई।
शिकायत के अनुसार राहुल ने घर में मजबूरी बताकर विशाल से उसका एटीएम ले लिया। आरोप है कि दोस्ती का फायदा उठाते हुए राहुल ने अप्रैल माह में उसके खाते से संबंधित एटीएम का गलत इस्तेमाल करवा दिया। जब तक पीड़ित को मामले का पता चला, तब तक उसके खाते से करीब 96 हजार रुपये की साइबर ठगी हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर थाना सिरसा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एटीएम/खाता बेचने और खरीदने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: सिरसा के लंबी गांव में नशा छुड़ाओं कमेटी ने कॉलेज छात्रा को स्कूटी भेंट की

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us