सिरसा। एबीवीटी स्टाफ सिरसा ने घर में चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बालियां और 15 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एबीवीटी स्टाफ प्रभारी के अनुसार, सुखचैन बस्ती गली नंबर-10, शाह सतनामपुरा सिरसा निवासी हरमंदिर सिंह पुत्र साधू राम ने थाना सदर सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवार के साथ करीब 15 दिन पहले वह घर से बाहर गया था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। जांच करने पर एक जोड़ी सोने की बालियां और 15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारत कुमार पुत्र जसवंत सिंह और सोनू पुत्र वीरेंद्र कुमार, दोनों निवासी शाहपुर बेगू, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा सोने की बालियां और नकदी बरामद कर ली है।
See less
यह भी पढ़ें: सिरसा के लंबी गांव में नशा छुड़ाओं कमेटी ने कॉलेज छात्रा को स्कूटी भेंट की







