महावीर दल स्कूल में सिंगला परिवार की तीनों पीढ़ियों ने अपने हाथ से लगभग 1000 बच्चों में परोसा भोजन

महावीर दल स्कूल में सिंगला परिवार की तीनों पीढ़ियों ने अपने हाथ से लगभग 1000 बच्चों में परोसा भोजन

 

सिरसा। स्वर्गीय माताश्री सुशीला देवी की पावन स्मृति में महावीर दल स्कूल में लगभग 1000 विद्यार्थियों को श्रद्धा और प्रेमपूर्वक महाप्रसाद (भोग) ग्रहण कराया गया तथा उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया गया। पूरा परिसर बच्चों की आत्मीय उपस्थिति और सेवा भाव से सराबोर नज़र आया। इस मौके पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने पुत्र मनीष सिंगला व पौत्र लक्ष्य सिंगला के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सादगी और समरसता की मिसाल पेश करते हुए सिंगला परिवार ने स्कूली बच्चों में महाप्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने आयोजकों के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. गणेशी लाल ने जीवन में संस्कारों और माता-पिता के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्रो गणेशी लाल ने कहा कि आप सभी आदिशक्ति का रूप हैं और आज आपके बीच भोजन कर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे भगवान की परिक्रमा हो रही हो। जीवन में कामयाबी का एक ही मूलमंत्र हैं माता पिता की पूजा। आज ये संकल्प ले कि माता पिता की पूजा जीवन का एकमात्र ध्येय होगा।
मनीष सिंगला ने कहा कि जिसने स्वयं को जाना है, उसके लिए इस कलयुग का सबसे बड़ा महामंत्र यही है कि सुबह उठकर अपनी जन्मदात्री मां के चरणों में शीश नवाए। मां जो प्रेम से भोजन बनाती है, उसका पहला निवाला उन्हें समर्पित कर भोग लगाए। जिसने यह भाव अपने जीवन में उतार लिया, उसके जीवन में खुशियों की बहार आ जाएगी और उसे आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने इस पावन कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए महावीर दल स्कूल की प्रबंधकारिणी समिति, प्राचार्य महोदय तथा समस्त शिक्षण स्टाफ का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर बच्चों को भोजन कराने का पुण्य अवसर विद्यालय प्रशासन के पूर्ण सहयोग से ही संभव हो पाया है। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिजारनिया इत्यादि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: सिरसा में आज ड्रोन उड़ाए जाने पर रहेगी पाबंदी, धारा 163 लागू

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us