राशन डिपो से 5 क्विंटल गेहूं चोरी का वारदात सुलझी,आरोपी काबू

राशन डिपो से 5 क्विंटल गेहूं चोरी का वारदात सुलझी,आरोपी काबू


सिरसा। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्रतापनगर में स्थित एक सरकारी राशन डिपो से 5 क्विंटल गेहूं चोरी की वारदात को खुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया की प्रताप नगर सरकारी राशन डिपो होल्डर विजय कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 04 सितंबर की शांम करीब 4 बजे डिपो में गया तो डिपो के मेन गेट के ताले टुटे पड़े थे। डिपो के अंदर जाकर देखा तो डिपो से अज्ञात व्यक्ति करीब 5 क्विंटल गेंहू चोरी कर मौका से फरार हो गया था ।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में गेँहू चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। जांच के आधार पर एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने मंहत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी करण पुत्र करनेल सिंह निवासी प्रताप सिंह को उसी गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us