पीर बाबा शाहबुशाह जी का दो दिवसीय सालाना धार्मिक मेला धूमधाम से संपन्न, खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर

सिरसा। गांव पनिहारी में प्रसिद्ध पुरातन पीर बाबा शाहबुशाह का दो दिवसीय सालाना धार्मिक मेला श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्व समाज धर्मशाला समिति, पीर बाबा शाहबुशाह प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुंदन शर्मा, कैशियर पूर्व सरपंच चौधरी सुरेंदर कंबोज, उप प्रधान जसपाल सिंह, सचिव वकील चंद और सह सचिव सुरेंदर, कार्यकारिणी सदस्य हरकिशन कंबोज, वजीर सिंह, नरेंद्र कुमार, महिंदर सिंह, बनवारी बाबा और रोहताश ढिल्लों व श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस मेले की शुरुआत बाबा ब्रह्मदास ने पहुंचकर लंगर का आरंभ करवाकर की।
मेले में हरियाणा और पंजाब से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेका और मन्नतें मांगी। धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा व पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों ने पीर बाबा का गुणगान कर समां बांध दिया, वहीं श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था रही। कबड्डी प्रतियोगिता में 14 टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में जांडली (फतेहाबाद) प्रथम रही, जिसे 51 हजार रुपये का पहला इनाम स्व. चौधरी हरि चंद कंबोज की स्मृति में उनके बेटे संदीप कंबोज द्वारा दिया गया।
थिराज (सिरसा) उपविजेता रही, जिसे 41 हजार रुपये का दूसरा इनाम कमेटी पीर बाबा शाहबुशाह जी द्वारा प्रदान किया गया। तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 3,100-3,100 रुपये का इनाम सतीश कंबोज और जगदीप भट्टी द्वारा दिया गया। कुश्ती में अखाड़े में अमृतसर के पहलवान मनजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें 11 हजार रुपये का पहला इनाम बब्बू जर्मनी द्वारा दिया गया। वहीं, फिरोजपुर के पहलवान द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 8,100 रुपये का पुरस्कार साहिल दुबई द्वारा दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नशे के खिलाफ भरी हुंकार, शहर में नशे के विरोध में निकाली पद यात्रा

MySirsa टीम
लेखक परिचय

MySirsa टीम

स्थानीय समाचार डेस्क / MySirsa

MySirsa की स्थानीय समाचार टीम सिरसा जिले की प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक, अपराध, मौसम और जनहित से जुड़ी खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us