12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगराधीश ने ली बैठक

सिरसा, 19 मई।
नगराधीश अजय कुमार ने कहा कि आगामी 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले 15 जून को शहीद भगत सिंह स्टेडियम से मैराथन का आयोजन किया जाएगा तथा 20 जून को फाइनल रिहर्सल होगी।


नगराधीश मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक डीएसपी आदर्शदीप सिह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. आशु शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, डीएफएससी हरवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


नगराधीश ने कहा कि आयुष, पंचायती राज, परिवहन, पुलिस, खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं वैकल्पिक जगह को भी चिन्हित रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उपमंडल व खंड स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योग शिविर में भाग लेने के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरसा के कार्यालय में पंजीकरण करवाया जाएगा। विभागीय कर्मचारी व आमजन वहां अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता


उन्होंने अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक प्रबंधों समय रहते पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, अस्थाई शौचालय, एंबुलेंस, बिजली आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन्हें समयबद्ध पूरा करेंगे और योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेवारी के अपनी डयूटी का निर्वहन करेंगे।
फोटो संलग्र है।  

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।