सिरसा। चढ़दीकला सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से गांव वैदवाला में पीरों-फकीरों की याद में एक विशाल लंगर भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के प्रधान स.दिलदार सिंह दारा ने बताया कि संस्था समाज भलाई के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खेल टूर्नामेंट्स का आयोजन किया जाता है।
इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान शिविर सहित कई अन्य सामाजिक व धार्मिक कार्य निरंतर चलाए जा रहे हैं। पीरों-फकीरों की स्मृति में आयोजित यह भंडारा भी आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से लगाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान स.दिलदार सिंह दारा वैदवाला, स.मनमिंदर सिंह एडवोकेट सिरसा, संदीप कंबोज एडवोकेट, स.परमिंदर सिंह गोल्डी पटवारी, स.अवतार सिंह कंवर, यशपाल कक्कड़ (क्राउन होल्डर), अविनाश कक्कड़, स.गुरचरण सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति व सेवादार मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने लंगर वितरण में बढ़-चढ़कर सेवा निभाई।
यह भी पढ़ें: 85 वर्षीय लालचंद गोदारा ने पास की एमए,1200 में से 965 अंक किए हासिल







