नगर परिषद कार्यालय में आज चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने स्टाफ की उपस्थिति एवं समयबद्धता की जांच की। स्टाफ में बदलाव के बाद कर्मचारियों की समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिला और अधिकांश कर्मचारी समय पर उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान केवल एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया, जिस पर नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया है।
चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या गैरहाजिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता अपना काम छोड़कर नगर परिषद में अपने कार्य करवाने आती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का समय पर कार्यालय पहुंचना और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाना आवश्यक है। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 85 वर्षीय लालचंद गोदारा ने पास की एमए,1200 में से 965 अंक किए हासिल







