सिरसा। गांव शेरपुरा के पैरा खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए पूरे सिरसा जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिस पर हारे का सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट ने उन्हें सम्मानित किया। ट्रस्ट ने प्रधान मनीष सिंगला ने सुरेंद्र को 11 हजार रुपए का चेक बतौर प्रोत्साहन देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इंडोनेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल मैच सीरीज 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता तो वही मलेशिया पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 में भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने पर सुरेंद्र सिंह को रॉयल हवेली में 11,000 रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मनीष सिंगला ने कहा कि इस सहायता और सम्मान का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ी का हौसला बढ़ाना है, ताकि वे आर्थिक तंगी से बेफिक्र होकर खेलों में और अधिक मन लगाकर अभ्यास कर सकें तथा भविष्य में भी देश व सिरसा का नाम दुनिया भर में चमकाते रहें। सुरेंद्र कुमार ने भी इस सम्मान के लिए ‘हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ का आभार व्यक्त किया और आगे भी देश के लिए पदक जीतने का संकल्प दोहराया।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट :- एसपी दीपक सहारन









