2 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगी राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता, विजेता दल को मिलेगा 75 हजार रुपये का पुरस्कार

State-level 'Been' competition to be held in Kurukshetra on September 2; winning team to receive a prize of ₹75,000.

सिरसा, 26 अगस्त।
हरियाणा की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रातः 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर, हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी।

डीआईपीआरओ राम नाथ ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित बीन दल अपनी लोक कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की लोक संस्कृति में बीन वादन की विशेष पहचान है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 75 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 60 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: नमो क्रिकेट लीग के चौथे दिन पहुंचे एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों के लिए कुछ आवश्यक नियम निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक दल में 8 से 10 कलाकार होना अनिवार्य है तथा दल में कम से कम 3 से 4 बीन वादक होने चाहिए। सभी प्रतिभागियों का हरियाणा का मूल निवासी होना और आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है। प्रस्तुति के दौरान हरियाणवी लोक परिधान पहनना भी अनिवार्य रहेगा।

डीआईपीआरओ राम नाथ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों को किसी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

यह भी पढ़ें: बेटे के शादी का निमंत्रण देने राहुल गांधी के पास पहुँचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, महिलाओं के मुद्दों पर भी हुई अहम चर्चा

यह भी पढ़ें:  सिरसा के जमाल गांव की शारदा ने बदली जिंदगी, सिलाई से पशुपालन तक बढ़ाया रोजगार, आज 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह की आय

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us