सिरसा के लाल रुद्राक्ष वर्मा ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, ‘हारे का सहारा ट्रस्ट’ ने 5100 रुपये देकर किया सम्मानित

सिरसा के लाल रुद्राक्ष वर्मा ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, 'हारे का सहारा ट्रस्ट' ने 5100 रुपये देकर किया सम्मानित
सिरसा। शहर के होनहार खिलाड़ी रुद्राक्ष वर्मा पुत्र दीपक कुमार ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर रुद्राक्ष ने न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे सिरसा जिले का मान बढ़ाया है।
रुद्राक्ष की इस शानदार उपलब्धि पर हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने उन्हें ट्रस्ट की ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मनीष सिंगला ने कहा कि रुद्राक्ष जैसे युवा खिलाड़ी हमारे शहर का गर्व हैं।
इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराना उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। प्रतिभाओं को तराशना और उनका उत्साहवर्धन करना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। हमें पूरी उम्मीद है कि रुद्राक्ष भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ी रुद्राक्ष वर्मा और उनके पिता दीपक कुमार ने मनीष सिंगला और हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट।का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलती है।

यह भी पढ़ें: नमो क्रिकेट लीग के चौथे दिन पहुंचे एसपी और भाजपा जिलाध्यक्ष, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us