Sirsa News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर 24 अगस्त को होगा प्रशिक्षण

Sirsa News: There should be no delay in resolving pending complaints, settle them soon: ADC Arpit Sangal

सिरसा, 19 अगस्त।
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर जिला सिरसा में चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों तथा तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 को होगा।

निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि जनगणना के दूसरे चरण के लिए हाउस-लिस्टिंग ब्लॉकों से जनसंख्या गणना के लिए गणना ब्लॉक तैयार किए जाने हैं। साथ ही संक्षिप्त परिवार सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी की जानी है। दूसरे चरण की तैयारियों के तहत इन कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों और तकनीकी सहायकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का संचालन निदेशालय द्वारा नियुक्त जिला समन्वय अधिकारियों की ओर से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दो मामलों में 9 किलो 940 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,महिला सहित दो व्यक्ति

नगराधीश अजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल हों और जनगणना-2027 से संबंधित कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक स्तर पर आपसी समन्वय और कार्य की सटीकता बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली जानकारी को गंभीरता से समझते हुए आगामी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों एवं तकनीकी सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

यह भी पढ़ें: प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में दर्शन हेतु जाने के लिए श्रद्धालु 10 सितंबर तक करें आवेदन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।