Sirsa News: लंबित शिकायतों के समाधान में न हो देरी, जल्द करें निपटारा : एडीसी अर्पित संगल

Sirsa News: There should be no delay in resolving pending complaints, settle them soon: ADC Arpit Sangal

सिरसा, 19 अगस्त।
लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और ओवरड्यू हो चुकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। संबंधित अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मामला निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से ओवरड्यू शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत दूसरे विभाग से संबंधित है तो उसे अपने स्तर पर लंबित रखने के बजाय तत्काल संबंधित विभाग को स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, संबंधित विभाग को शिकायत से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: दो मामलों में 9 किलो 940 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,महिला सहित दो व्यक्ति

बैठक में शिकायतों पर की गई कार्रवाई की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) तैयार करने को लेकर भी निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई का स्पष्ट उल्लेख एटीआर में किया जाए तथा इसे निर्धारित समय पर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एटीआर केवल औपचारिकता न हो, बल्कि उसमें शिकायत के समाधान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज की जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जनसंवाद आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान समयबद्ध तरीके से करें। उन्होंने लंबित शिकायतों की लगातार समीक्षा करने और जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्रोई, वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार, तहसीलदार सिरसा प्रदीप कुमार, तहसीलदार नाथूसरी चौपटा रविंद्र, तहसीलदार कालांवाली शुभम शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार संजीव कौशिक, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता, डबवाली नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार, सचिव नगर पालिका ऐलनाबाद रविंद्र, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, रोडवेज टीएम सुधीर कुमार, कार्यकारी अभियंता विजय कुमार व सतीश कुमार, बीडीपीओ हरीष कुमार, बीडीपीओ राजेश, एलडीएम संजीव कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

यह भी पढ़ें: प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में दर्शन हेतु जाने के लिए श्रद्धालु 10 सितंबर तक करें आवेदन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।