Sirsa News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस

Sirsa News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस
Sirsa News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस


सिरसा, 20 अगस्त।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढ़ा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना रहा।

 

प्राचार्य ललित कालड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया। शिक्षक प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई और दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: सिरसा में अमृतपाल कौर हत्याकांड में मौसा मौसी समेत 6 दोषियों को उम्रकैद

 

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। आपसी सम्मान, सहयोग और सहिष्णुता के माध्यम से ही मजबूत एवं समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों भावना, एना और प्राची ने कविता एवं भाषण के माध्यम से सद्भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने गांव में सद्भावना रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सिरसा के लंबी गांव में नशा छुड़ाओं कमेटी ने कॉलेज छात्रा को स्कूटी भेंट की

यह भी पढ़ें: सिरसा के फतेहपुरिया में पत्नी ने पति को गुर्दा देकर बचाई जान, पति के दोनों गुर्दे खत्म तो पत्नी ने दिया 1 गुर्दा

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us