Sirsa News: सिरसा, 20 अगस्त।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि औद्योगिक ईकाइयां एचकेआरएनएल से कर्मचारियों की मांग कर सकती है और एचकेआरएनएल संबंधित उद्योग को उसी की आवश्यकता अनुसार कर्मचारी उपलब्ध करवाएगा। प्राइवेट सेक्टर में भी एचकेआरएनएल ने अपनी सेवाएं उपलब्ध करवानी शुरू कर दी है।
वे गुरूवार को लघु सचिवालय के सभागार में एमएसएमई व उद्योग विभाग द्वारा आयोजित सिरसा जिला के उद्योगपतियों की बैठक में विचार रख रहे थे। इस बैठक में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के स्वतंत्र निदेशक देवकुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में एचकेआरएनएल से डीजीएम वैश जैन, उद्योग विभाग के उप निदेशक दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि उद्योगों को प्रशिक्षित सहित अन्य कर्मचारियों की जरूरत होती है, इस कार्य के लिए एचकेआरएनएल की सेवाएं ली जा सकती है। पूर्व में प्राइवेट सेक्टर को उनकी ट्रेड के अनुरूप एचकेआरएनएल से कर्मचारी दिए गए हैं। सिरसा के उद्योग भी पहल करते हुए एचकेआरएनएल से स्टॉल लेने का प्रयास करें।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के निदेशक देव कुमार शर्मा ने कहा कि एचकेआरएनएल पोर्टल पर पंजीकरण करने से लेकर अभ्यार्थी को साक्षात्कार तक भेजने का कोई शुल्क नहीं लेता। उद्योगपतियों के लिए एचकेआरएनएल की सेवाएं निशुल्क है। औद्योगिक ईकाई को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और इसके बाद वे अपनी कर्मचारी संबंधित आवश्यकताएं बता सकते हैं। इसके बाद इसे पोर्टल पर इसे अपलोड किया जाएगा और 10 दिनों के दौरान योग्य अभ्यार्थियों की सूची उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बड़ी औद्योगिक ईकाईयां एचकेआरएनएल से मेनपॉवर ले रही है। सिरसा के उद्योगों को भी इसमें पहल करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 21 अगस्त से 05 सितंबर तक मनाया जाएगा “उद्यमिता पखवाड़ा”
यह भी पढ़ें: Sirsa News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में मनाया गया सद्भावना दिवस






