Sirsa News: सीआरएम योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ संपन्न, 421 किसानों का चयन

Sirsa News: सीआरएम योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ संपन्न, 421 किसानों का चयन
Sirsa News: सीआरएम योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ संपन्न, 421 किसानों का चयन

सिरसा, 19 अगस्त।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सीआरएम योजना वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों के चयन के लिए बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ की प्रक्रिया एसडीएम राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक डा. विनोद फोगाट, सहायक कृषि अभियंता विजय जैन, कमेटी सदस्य बिमला सिंवर, एलडीएम संजीव कुमार, प्रगतिशील किसान राजा राम व बड़ी संख्या में आवेदक किसान उपस्थित रहे।

 

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीआरएम योजना के तहत जिले में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए विभागीय पोर्टल पर कुल 2,995 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से सुपर सीडर के लिए निर्धारित 295 तथा स्ट्रॉ बेलर के लिए 126 पात्र किसानों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया। इस प्रकार कुल 421 किसानों का चयन इन दोनों कृषि यंत्रों के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के सभी 64 आवेदकों को भी योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए अनुमोदित किया गया है। अन्य कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त पात्र आवेदनों को योजना के प्रावधानों के अनुसार पहले ही अनुमोदित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान फसल अवशेष प्रबंधन योजना वर्ष 2026-27 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की गई। विभाग की ओर से बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य पूरा होने के बाद योजना के प्रावधानों के अनुसार 30 प्रतिशत अतिरिक्त पात्र आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

कृषि उप निदेशक डा. विनोद फोगाट ने बताया कि बैठक में कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन, विभागीय पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा योजना के तहत अनुदान की प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि चयनित किसानों को योजना की निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता शर्तें पूरी करने के बाद कृषि यंत्रों पर नियमानुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

 

विभाग ने किसानों से अपील की कि वे कृषि यंत्र खरीदने से पहले योजना के नियमों एवं आवश्यक शर्तों की जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही यंत्र की खरीद करें। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाकर फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देना और पराली जलाने की समस्या को कम करना है।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।