Sirsa News: समाधान शिविर में नगराधीश अजय सिंह ने सुनी आमजन की शिकायतें

Sirsa News: समाधान शिविर में नगराधीश अजय सिंह ने सुनी आमजन की शिकायतें

सिरसा, 20 अगस्त।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों के तहत वीरवार को नगराधीश अजय सिंह ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नगराधीश ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की एटीआर समय पर जमा करें।

 

इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा बैठकें भी ली जा रही हैं ताकि जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने कहा कि समाधान पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों की प्रगति की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री कर रहे हैं, ऐसे में समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के निदान के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us