Sirsa News: 22, 23, 29 व 30 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बूथों पर रहेंगे बीएलओ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

सिरसा, 20 अगस्त।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत निर्धारित विशेष अभियान तिथियों को लेकर चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव तहसीलदार हनुमान प्रसाद ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों तथा बीएलओ सुपरवाइजरों से आग्रह किया कि विशेष अभियान तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को इन तिथियों के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए जागरूक किया जाए।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति रहे। इसके लिए बीएलओ की ड्यूटी एवं उपस्थिति की निगरानी की जाए। विशेष अभियान की निर्धारित तिथियों पर यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव तहसीलदार ने मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष अभियान तिथियों का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो अथवा नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित दावा अथवा आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदान केंद्र पर बीएलओ के माध्यम से प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us