Sirsa News: नशा मुक्ति सेना प्रमुख भवानी सिंह पहुंचे सिरसा, 22 अगस्त को भगत सिंह स्टेडियम से सुरखाब चौक तक निकाली जाएगी विशाल रैली

Sirsa News: Bhawani Singh, chief of the Nasha Mukti Sena, has arrived in Sirsa; a massive rally will be held on August 22, proceeding from Bhagat Singh Stadium to Surkhab Chowk.

Sirsa News: सिरसा। सिरसा जिला में नशे के बढ़ते प्रकोप और अवैध ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने के लिए नशा मुक्ति सेना की ओर से एक विशाल जन-जागरूकता अभियान और रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें डीसी, एसपी, डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज, आईसीएस कोचिंग सेंटर के चेयरमैन परिमल इत्यादि शिरकत करेंगे। नशा मुक्ति सेना के प्रमुख भवानी सिंह विशेष रूप से सिरसा पहुंचे और बरनाला रोड स्थित रेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए।

 

भवानी सिंह ने कहा कि 22 अगस्त को सिरसा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम से लेकर सुरखाब चौक तक नशे के खिलाफ विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें युवाओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर समाज और प्रशासन नहीं जागा तो परिस्थितियां बेकाबू हो जाएंगी। अगर हमने आज मिलकर इस बीमारी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई, तो आने वाले समय में सिरसा का हाल भी पंजाब जैसा हो जाएगा। स्थिति इतनी भयावह हो जाएगी कि सुबह उठते ही हमें अपने घरों के दरवाजे के ठीक बाहर नशा करके झूलते और तड़पते हुए लोग मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

 

भवानी सिंह ने नशा तस्करों को पकड़वाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की और सरकार से इस दिशा में अत्यंत कठोर कानून बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के मन में कानून का खौफ होना बेहद जरूरी है। इसके लिए ऐसा कड़ा कानून लाया जाना चाहिए, जिससे नशा तस्करों को ऐसी सजा मिले जो पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल और सबक बने। पिछले दिनों राजस्थान के नागौर में पकड़ी गई 100 करोड़ रुपये की ‘चिट्टा’ (हेरोइन) बनाने वाली फैक्ट्री का हवाला देते हुए भवानी सिंह ने कहा कि नागौर में इतनी बड़ी 100 करोड़ की चिट्टा फैक्ट्री पकड़ी गई थी, लेकिन क्या उसके मुख्य दोषियों को अब तक कड़ी सजा मिल पाई? इससे बड़ा मगरमच्छ और कौन सा होगा, क्या इसे फांसी की सजा मिलेगी, ये बड़ा सवाल हैं।

 

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

भवानी सिंह ने नशे के पूरे सिंडिकेट और तंत्र के काम करने के तरीके का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि नशे का यह काला कारोबार सिर्फ दो ही चीजों पर टिका है—पहला ‘डर’ और दूसरा ‘लालच’। मैंने इन दोनों ही स्थितियों—डर और लालच—को बहुत करीब से महसूस किया है। तस्कर या तो लोगों को डराते हैं या फिर पैसे का लालच देकर दलदल में धकेलते हैं। इस जाल को तोड़ने के लिए हम सभी को एकजुट होकर, बिना किसी डर के सामने आना होगा और इस जंग को जीतना होगा। इस मौके पर विनोद, रवि भाकर, विनोद, मोहित, बलकार, गणेश चावरिया, नरेश, गुरदीप, कृष्ण, प्रियंका बोमरा, जोगिंदर शर्मा, संदीप, पवन, तरूण भाटी इत्यादि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: चौधरी देवीलाल ने हर जरूरतमंद का भला सोचा, उनकी सोच पर आगे बढ़ रही जेजेपी – डॉ अजय सिंह चौटाला

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।