Sirsa News: गणेश चतुर्थी से पहले गणपति प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Sirsa News: गणेश चतुर्थी से पहले गणपति प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर
पाली से आए लालाराम 15 साल से बना रहे प्रतिमाएं, पत्नी और परिवार के सदस्य साज-सज्जा में दे रहे साथ
| सिरसा
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की मांग बढ़ गई है। बरनाला रोड पर जिला जेल के पास पाली जिले से आए कारीगर लालाराम और उनका परिवार गणपति की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। पिछले करीब 15 वर्षों से प्रतिमा निर्माण का काम कर रहे लालाराम के लिए यह पुश्तैनी काम है। गणेश चतुर्थी को लेकर इस बार भी विभिन्न आकार की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने लगी है।
लालाराम प्रतिमाओं का निर्माण करते हैं, जबकि उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य प्रतिमाओं की साज-सज्जा में सहयोग करते हैं। परिवार कई दिनों से दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटा है। प्रतिमाओं पर रंग-रोगन और सजावट का काम पूरा किया जा रहा है, ताकि गणेश चतुर्थी से पहले इन्हें श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us