Sirsa News: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 30 नवंबर तक करें आवेदन

Sirsa News: Apply for the Dr. Ambedkar Meritorious Student Scholarship Scheme by November 30.

सिरसा, 19 अगस्त।
हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2026-27 लागू की गई है। पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी का पिछली कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में नियमित प्रवेश लेना जरूरी है।

योजना के तहत विभिन्न वर्गों और शैक्षणिक स्तर के अनुसार 8,000 से 12,000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। पात्रता के लिए ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट www.seva.haryana.gov.in पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण और वैज्ञानिक पद्धति से देखभाल जरूरी रू डॉ. संदीप

यह भी पढ़ें: सिरसा व डबवाली में 21 और 22 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मौके पर होगा पंजीकरण

यह भी पढ़ें: सिरसा में सीआरएम व डीएसआर योजना के तहत खरीदी गई कृषि मशीनों का होगा भौतिक सत्यापन

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।