सिरसा जिला जूनियर कबड्डी टूर्नामेंट 20 सितंबर को

Sirsa District Junior Kabaddi Tournament on September 20

 

बालक-बालिका टीमों का होगा चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व
सिरसा। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान में सिरसा जिला स्तरीय जूनियर एमेच्योर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 20 सितंबर को एनसीएम स्कूल नर्सरी ग्राउंड, कागदाना में किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिला एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा।
चयनित दोनों टीमें 3 व 4 अक्टूबर को हिसार के भिवानी रोहिला में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी का सिरसा जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। खिलाड़ी की आयु 20 वर्ष से कम होनी चाहिए और उसका जन्म 30 नवंबर 2006 के बाद का होना चाहिए। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), आधार कार्ड की फोटो प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। बालक वर्ग में खिलाड़ी का अधिकतम वजन 75 किलोग्राम और बालिका वर्ग में 65 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। एसोसिएशन ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर भाग लेने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: 85 वर्षीय लालचंद गोदारा ने पास की एमए,1200 में से 965 अंक किए हासिल

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us