सिरसा में सेवा संकल्प अभियानः विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प

'Seva Sankalp Abhiyan' in Sirsa: Students pledge to maintain cleanliness.

सिरसा, 22 सितंबर।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को सिरसा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदत डालना और उन्हें पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के तहत स्कूलों में निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के संदेश से जोड़ा गया।

 

अभियान के तहत शहरों के स्कूलों में ‘स्वच्छता जागरूकता निबंध लेखन प्रतियोगिता’ कराई गई, जिसमें छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से साफ-सफाई के महत्व को रेखांकित किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। यहाँ शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर अपने परिसर, घरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।  साथ ही छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत तथा प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। छात्राओं ने डस्टबिन का सही प्रयोग और जल स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: समसारा पब्लिक स्कूल शेखूखेड़ा में फायर विभाग की अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों को दिखाए आग बुझाने के तरीके

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। जब बच्चे स्वच्छता के मूल्यों को आत्मसात करते हैं, तो वे पूरे परिवार और समाज को प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों और आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सिरसा को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: सिरसा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

यह भी पढ़ें: सिरसा में पात्र परिवारों को योजनाओं की दी जानकारी और लाभ लेने के लिए किया जागरूक

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us