एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

SDM held a meeting with concerned officials regarding the 'Anemia-Free Campaign'.

सिरसा, 25 अगस्त।
एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने कहा कि एनीमिया विशेषकर बच्चों, किशोरियों, महिलाओं तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहस कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर बच्चों एवं किशोरियों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए। एनीमिया के मामलों की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के वितरण और नियमित सेवन के प्रति लाभार्थियों को जागरूक किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को एनीमिया के कारण, बचाव तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: हड़ताल के बीच मिसाल: सिरसा में सफाई व्यवस्था ठप्प हुई तो वार्ड 11 में चलाया स्वच्छता अभियान

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने तथा अभियान से संबंधित गतिविधियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा कार्यों की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एमओ डा. अपूर्वा, एएमओ डा. हनुमंत , डा. राहुल, डॉ. हुस्मी वर्मा, डॉ. ईशा शर्मा ,जिला किशोरवस्था कॉउंसलर कमल कक्कड़, एविडेंस एक्शन से रीजनल कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार, ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर, सभी अर्बन मेडिकल अफसर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: 7 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us