पै्रस विज्ञप्ति‘‘इन्वेस्टिचर सैरामनी’ (संस्कार समारोह)

सिरसा,  16 मई।  सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में इन्वेस्टिचर सैरामनी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ  किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक नवजीत सिंह सरकारीया एवं रीतिका सरकारीया द्वारा की गई। स्कूल  समिति के सदस्यों का स्वागत  बैगपाइपर बैंड द्वारा किया गया। समारोह में सर्वप्रथम सभी हाऊस के कप्तानों ने  स्कूल समिति के सदस्यों को सलामी दी।

तत्पश्चात कक्षा मॉनिटर, वाइस कैप्टन, हाऊस कैप्टन ,स्पोट्र्स कैप्टन, सीनियर हैड गर्ल ‘अगम्या’ व हैड बॉय ‘रमनीक’ तथा  स्कूल प्रीफेक्ट ‘कृतिका’ को बैच व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी ऑफिस बेयररस के द्वारा स्कूल अुनशासन बनाए रखने की शपथ ग्रहण की गई। संस्कार समारोह उन महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है, जब जि़म्मेदारी का दायित्व नव नियुक्त छात्र संघ को सौंपी जाती है। राष्ट्रगान के पश्चात  बैगपाइपर बैंड के साथ विजय पथ यात्रा द्वारा  समारोह का समापन किया गया। अंत में नवजीत सिंह सरकारीया ने अभिभावकों की समारोह में उपस्थिति का धन्यवाद किया तथा बच्चों को अनुशासित बने रहने एवं अपने पद की मर्यादा में रहकर गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।