सिरसा अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, 96300 की राशि बरामद

सिरसा अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, 96300 की राशि बरामद

 

 

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने शनिवार रात्रि को अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में दबिश देकर 8 लोगों को रंगे हाथ काबू किया। पुलिस ने मौके से 96300 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: सामाजिक अंकेक्षण औपचारिकता नहीं, पारदर्शिता का ब्रह्मास्त्र : डॉ. चौहान

 

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान बाल्मीकि चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अनाज मंड़ी में सार्वजनिक रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी और 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

 

यह भी पढ़ें: सिरसा में ट्यूबवेल कनेक्शन मामले पर बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 3 SDO समेत 9 अधिकारियों-कर्मचारियों की चार्जशीट मुख्यालय भेजी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत पुत्र सुभाष चंद्र निवासी लक्की तालाब मोहल्ला वाल्मीकि चौक सिरसा, नरेंद्र पुत्र सुभाष चंद्र निवासी नजदीक रामदेव मंदिर प्रेम नगर सिरसा, राजिंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी सिरसा, कृष्ण लाल पुत्र नाथूराम निवासी वार्ड नंबर 22 गौशाला मोहल्ला सिरसा, अनिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी जनकल्याण कॉलोनी बेगू रोड सिरसा, अशोक कुमार पुत्र देश राज निवासी वार्ड नंबर एक छतरगढ़ पट्टी सिरसा,सौरभ पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 12 प्रीत नगर बेगू रोड सिरसा व ताराचंद पुत्र लख राम निवासी कंगनपुर कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: गणेश चतुर्थी से पहले गणपति प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

 

पुलिस ने मौके से भारी नकदी और ताश के पत्ते कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने कहा कि जिले में गैरकानूनी धंधा करने वालों और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं जुआ, नशा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us