सिरसा में सीआरएम व डीएसआर योजना के तहत खरीदी गई कृषि मशीनों का होगा भौतिक सत्यापन

सिरसा, 19 सितंबर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान आरकेवीवाई योजना के घटक सीआरएम तथा सीडीपी योजना के घटक डीएसआर के तहत सब्सिडी पर किसानों द्वारा खरीदी गई कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मशीनों का भौतिक सत्यापन 21, 22, 23 और 25 सितंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को बेलर मशीन, रेक और स्ट्रॉ मास्टर (कटर) का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। ओढां व डबवाली ब्लॉक के किसानों को अनाजमंडी ओढां, ऐलनाबाद रानियां के किसानों को अनाजमंडी जीवन नगर तथा सिरसा, बड़ागुढा तथा नाथूसरी चौपटा के किसान कपास मंडी सिरसा में भौतिक सत्यापन करवाएंगे। इसी प्रकार 22 सितंबर को इन्ही स्थानों पर सुपर सीडर का ब्लॉक अनुसार सत्यापन होगा तथा 23 सितंबर को जो भी कृषि यंत्र बच गए, उनका भौतिक सत्यापन भी निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। साथ ही 25 सितंबर को डीएसआर से संबंधित मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन निर्धारित तिथियों पर ही किया जाएगा। इसके उपरांत किसी अन्य तिथि पर भौतिक सत्यापन के लिए अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित किसानों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपनी मशीनों सहित उपस्थित होने की अपील की।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

 

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us