सिरसा में कृषि मशीनों का 1 से 3 और 9 सितंबर को होगा भौतिक सत्यापन

Physical verification of agricultural machinery in Sirsa will take place on September 1–3 and September 9.
सिरसा, 29 अगस्त ।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के दौरान आरकेवीवाई योजना के घटक एसएमएएम और सीडीपी योजना के घटक डीएसआर के तहत सब्सिडी पर किसानों द्वारा खरीदी गई कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कृषि मशीनों का भौतिक सत्यापन एक सितंबर से तीन सितंबर तथा नौ सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित तिथि और स्थान पर अपनी मशीनें प्रस्तुत करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि एक सितंबर से तीन सितंबर तक लगातार तीनों दिन तीनों मंडियों—अनाज मंडी ओढां (ओढां व डबवाली क्षेत्र), अनाज मंडी श्री जीवननगर (रानियां व ऐलनाबाद क्षेत्र) तथा कपास मंडी सिरसा (सिरसा, बड़ागुढ़ा व नाथूसरी चौपटा क्षेत्र) में भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
शेड्यूल के अनुसार एक सितंबर को रोटावेटर और लेजर लैंड लेवलर को छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्रों का सत्यापन किया जाएगा। दो सितंबर को केवल लेजर लैंड लेवलर का सत्यापन होगा। तीन सितंबर को रोटावेटर का भौतिक सत्यापन संबंधित मंडियों में किया जाएगा। इसके पश्चात नौ सितंबर को सभी क्षेत्रों की डीएसआर मशीनों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निदेशालय के निर्देशानुसार कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन केवल निर्धारित तिथि को ही किया जाएगा। निर्धारित समय और तिथि के बाद भौतिक सत्यापन के लिए कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित किसानों से निर्धारित तिथि पर समय पर पहुंचकर अपनी मशीनों का सत्यापन करवाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण और वैज्ञानिक पद्धति से देखभाल जरूरी रू डॉ. संदीप

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us