सिरसा में पार्लर संचालिका ने की लव मैरिज, परिजनों से बताया जान का खतरा

Parlor operator did love marriage in Sirsa, told family about danger to life

सिरसा जिले की एक पार्लर संचालिका ने लव मैरिज की है। दो दिन पहले मिसिंग हुई थी और अपने प्रेमी युवक के साथ सिरसा से सीधा दिल्ली पहुंची। वहां पर कोर्ट में लव मैरिज कर ली। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवती कह रही है कि वे रात को यहां आए थे

पुलिस के अनुसार, उक्त युवती 23 वर्षीय जसवीर कौर ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली है। वह ऐलनाबाद में देवीलाल चौक के पास ब्यूटी पार्लर की शॉप करती है। वह ऐलनाबाद के ही युवक के साथ पिछले काफी समय से संपर्क में थी। दोनों की आपस में अक्सर फोन पर बात होती थी और बाद में रिलेशनशिप में आ गए।

मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस का कहना है कि उनको सूचना मिल गई है और वीडियो भी देखा है। युवती ऐलनाबाद की रहने वाली थी, परंतु युवक के बारे में पता नहीं चला है। उसका पता करने को युवती के परिजन शुक्रवार सुबह भी थाने में आए थे। हालांकि, अभी युवक के बारे में पता नहीं चला है। पहले दोनों कपल सिरसा गए थे, वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: सिरसा में इन परिवारों को मिले 15 लाख रुपये, हरियाणा सरकार ने जारी की आर्थिक सहायता

18 की रात को खाना खाया और सुबह घर पर नहीं मिली

पुलिस के अनुसार, जसवीर कौर 18 अगस्त को अपने घर पर थी और शाम को खाना खाने के लिए सो गई। परिवार वाले भी सो गए। 19 अगस्त की अल सुबह वह परिजनों को बिना बताएं घर से अचानक चली गई। जब सुबह घरवालों ने उसे संभाला तो वह घर पर नहीं मिली। परिजनों ने अपनी रिश्तेदारी व आसपास में पता किया, पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचे।

परिजनों को शक नहीं था

यह भी पढ़ें: सिरसा के आखिरी छोर का गांव गुसाईयाना, 209 साल पहले गुसाई जी महाराज ने बसाया था गांव

युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जसवीर कौर 19 तारीख की सुबह से ही मिसिंग है और उसका पता लगाया जाए। उसकी पार्लर की शॉप है। परिजनों को जानकारी ही नहीं थी कि वह किसी के साथ चली गई है। ऐसे में किसी पर शक नहीं जताया और न ही कोई आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: टिटूखेड़ा, सिरसा में बाबा लाड़ी शाह जी का 80वां जन्मदिवस धूमधाम एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया

 

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us