सिरसा, 24 अगस्त।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारियों ने जनसुनवाई की। सिरसा में डीआरओ संजय कुमार ने शिविर के दौरान आमजन की शिकायतें सुनी और जल्द समाधान के निर्देश दिए। इसी तरह ऐलनाबाद, कालांवाली और डबवाली में भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। सोमवार को जिले में आयोजित समाधान शिविरों के दौरान 21 शिकायतें आईं।
डीआरओ संजय कुमार ने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। आमजन इसका लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतें शिविर के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ हल करेें, ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों के शीघ्र निपटान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण और वैज्ञानिक पद्धति से देखभाल जरूरी रू डॉ. संदीप
यह भी पढ़ें: सिरसा में सीआरएम व डीएसआर योजना के तहत खरीदी गई कृषि मशीनों का होगा भौतिक सत्यापन






