सिरसा, 21 मई।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता आवश्यक है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सिरसा में ‘महा रास – कृष्ण लीला’ की धूम, देर रात तक झूमे श्रद्धालु







