सिरसा में 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बेंच का किया गठन

National Lok Adalat to be held in Sirsa on the 12th; bench constituted.
सिरसा, 09 सितंबर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कुल छह बेंच का गठन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने बताया कि न्यायालय परिसर सिरसा में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट सुश्री ज्योति लांबा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरसा देवेंद्र सिंह, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिरसा सुश्री सोनिया तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिरसा सुश्री रिचू द्वारा लोक अदालत लगाई जाएगी।
इसके अलावा डबवाली में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिव देव शर्मा तथा ऐलनाबाद में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रीत सिंह द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में कोई भी इच्छुक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालतों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। लोक अदालतों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ही लंबित मामलों का निपटारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें: राशन डिपो से 5 क्विंटल गेहूं चोरी का वारदात सुलझी,आरोपी काबू

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us